छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

चलती बाइक पर स्टंट और 4 सवारी पड़ी भारी:4500 रुपए का कटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने युवकों को बुलाया, अभिभावकों को भी दी समझाइश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर में सार्वजनिक सड़क पर बाइक स्टंट करना और 4 सवारी बैठाकर चलना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। अखबार में प्रकाशित फोटो के आधार पर यातायात पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर युवकों को ट्रैफिक कार्यालय बुलाया। पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 4500 रुपए का चालान काटा है।

यातायात पुलिस के मुताबिक, समाचार पत्र में प्रकाशित एक तस्वीर में चार युवक एक ही दोपहिया वाहन पर सवार होकर सार्वजनिक सड़क पर स्टंट करते दिखाई दिए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर युवकों को यातायात कार्यालय बुलाकर पूछताछ और सत्यापन किया गया।जांच के बाद युवकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 और 128/194(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए 4500 रुपए का चालान काटा गया।

 

Related Articles

Back to top button