छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद मौदहापारा के बैटरी मैकेनिक की आत्महत्या का कारण आया सामने, पुलिस कर रही जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर (मदनी चौक) में शुक्रवार को सामने आई सामूहिक आत्महत्या की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया। बैटरी रिपेयरिंग का काम करने वाले साजिद अली (50) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी राबिया, 19 वर्षीय बेटा इरशाद अली, 17 वर्षीय बेटी शाहिदा बेगम और 16 वर्षीय बेटी इरशाबा परवीन के शव बिस्तर पर पड़े मिले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि साजिद ने पहले पत्नी और तीनों बच्चों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सभी का आज पोस्टमार्टम हो रहा है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि साजिद पर करीब 20 लाख रुपये का कर्ज था। वह मौदहापारा क्षेत्र में बैटरी रिपेयरिंग का काम करता था। आर्थिक तंगी के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। बैंक की किस्तों के अलावा निजी उधारी का दबाव भी उस पर लगातार बढ़ रहा था। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार कर्ज की वसूली करने वाले लोग अक्सर उसके घर पहुंचते थे, जिससे घर में आए दिन विवाद होता था।

Related Articles

Back to top button