छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

‘सड़क बनाने के लिए जमीन जरूरी’, हसदेव में पेड़ों की कटाई पर बोले सीएम, कहा- हमारे उद्योग नीति में है वृक्षारोपण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: हसदेव जंगल की कटाई को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सफाई दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोगों को यह गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए कि इससे केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पेड़ काटे जाएंगे, तो उसके बदले उससे ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने नेशनल हाईवे का उदाहरण देते हुए कहा कि सड़क बनाने के लिए जमीन की जरूरत होती है, वह आसमान में नहीं बन सकती।

क्या कहा सीएम ने

सीएम ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में सरकार कैम्पा योजना के तहत पेड़ लगवा रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी की एक पेड़ मां के नाम से छत्तीसगढ़ में पेड़ लगाए जा रहे हैं। जिस कारण से राज्य में ढाई फीसदी वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमने उद्योग नीति में इस बात की जिक्र किया है अगर उद्योगपति पेड़ काटेंगे तो उन्हें पेड़ लगाना होगा।

सीएम ने कहा कि उद्योगनीति में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है। पेड़ लगाना अनिवार्य है। उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जो नेशनल हाइवे बना था वह पहले के हिसाब से था। आज के हिसाब से बनाने के लिए पेड़ों की कटाई तो करनी पड़ेगी। इसलिए हमने उद्योग नीति में पेड़ लगाने की बात शामिल की है।

आसमान में नहीं बनेगी सड़क

सीएम ने कहा कि विकास कार्यों और सड़क निर्माण के लिए जमीन की जरुरत होती है आसमान में नहीं बन सकती है। ऐसे में पेड़ काटे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को समझना चाहिए।

  • हसदेव में पेड़ों की कटाई पर सीएम की सफाई
  • कहा- विकास कार्य के लिए जमीन की जरुरत
  • सीएम ने कहा- सड़क आसमान में नहीं बन सकती
  • छत्तीसगढ़ में प्रकृतिक रूप में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र

हसदेव में पेड़ों की कटाई

बता दें कि छत्तीसगढ़ में हसदेव में पेड़ों की कटाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां पड़े पैमाने में पेड़ों की कटाई की गई है।

Related Articles

Back to top button