प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 वर्ष की उम्र में घर पर निधन, विले पार्ले में अंतिम संस्कार

हेमा मालिनी-ईशा देओल मौजूद, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर-संजय दत्त समेत कई सितारे अंतिम विदाई देने पहुंचे

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रॉड्यूसर करण जौहर ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। धर्मेंद्र का परिवार श्मशान घाट पर मौजूद हैं। वहां सभी बड़े सुपरस्टार्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। 60 और 70 के दशक में वे रोमांटिक और एक्शन हीरो दोनों रूपों में बड़े स्टार बने। वह आगे चलकर ही-मैन ऑफ बॉलीवुड के नाम से प्रसिद्ध हुए।

मौत की खबरों को परिवार ने बताया था अफवाह

  • हाल ही में 10 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं।
  • इन अफवाहों से धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल बेहद नाराज हो गईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मीडिया गलत खबरें फैलाने की जल्दी में है, जबकि उनके पिता स्थिर हैं। वह रिकवर कर रहे हैं। ईशा ने लोगों से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।
  • उसके साथ ही हेमा मालिनी ने भी इन रूमर्स को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसी स्थिति में परिवार ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

Related Articles

Back to top button