तिरंगे के अपमान पर कड़ी कार्रवाई हो -विकास दास मानिकपुरी

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में भाभी ढाबा के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को कचरे के डिब्बे में डालकर रखने का मामला सामने आया है।


आम आदमी पार्टी के यूथ विंग रायपुर जिलाध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने बताया कि सावन के अवसर पर इस्तेमाल किया गया महाकाल का गमछा और 15 अगस्त के दौरान लगाए गए तिरंगे झंडे भी कचरे में फेंके गए। यह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति बेहद गंभीर और आपत्तिजनक कृत्य है। उन्होंने रायपुर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषी पंप संचालक एवं संबंधित स्टाफ के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, यदि नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होता है तो पेट्रोल पंप के लाइसेंस पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस तरह देश के तिरंगे का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


