प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

2 महीने में 107 मिलियन पार हुए व्यूज, सतिंदर सरताज के ‘गुजारिश’ ने ग्लोबल चार्ट में मचाई धूम

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाबी सूफी सिंगर सतिंदर सरताज का सॉन्ग गुजारिश इन दिनों हर किसी की जुबान पर छाया हुआ है। 2 महीने पहले इस गाने का वीडियो सामने आया था, लेकिन यूट्यूब ग्लोबल चार्ट पर यह अब भी पहले पायदान पर बना हुआ है। 107 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका यह गाना इंस्टाग्राम पर भी कई दिनों से ट्रेंड कर रहा है।

सूफी अंदाज ने कैसे जीता सबका का दिल

तेज और शोर-शराबे वाले गानों के बीच सूफी म्यूजिक की अपनी एक अलग ही शांत ताकत होती है। सतिंदर सरताज की परफॉमेंस में शायरी और भावनात्मक धुन का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो सीधे मन को छूता है।यह सूपी सॉन्ग मूल रूप से 2015 में आया था, मगर करीब 2 महीने पहले इसके वीडियो के रिलीज होते ही इसकी पॉपुलेरिटी नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर लोग इस पर लगातार रील्स बना रहे हैं और इसे अपना प्यार दे रहे हैं।

शब्दों और धुन के पीछे की सूफी जादू

गुजारिश को केवल एक गाने के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसके पीछे की मेहनत भी काबिले तारीफ है। फेमस सिंगर सतिंदर सरताज ने न केवल इसे गाया है, बल्कि इसके बोल लिखने और म्यूजिक तैयार करने का काम भी खुद किया है। पंजाबी बैकग्राउंड के इस गाने में खूबसूरत और थोड़े मुश्किल उर्दू शब्दों का इस्तेमाल इसे और खास बनाता है। गोल्डी सोहल द्वारा निर्मित इस गाने को टी सीरीज के बैनर तले जारी किया गया है।

मोहब्बत की गहराई के साथ सरताज का सफर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने में प्यार को महज ऊपरी आकर्षण के बजाय एक गहरे और आध्यात्मिक जुड़ाव के तौर पर दर्शाया गया है। इसकी एक लाइन श्रोताओं के बीच काफी चर्चा में है, जो दिल की गहराइयों को छूती महसूस होती है।सतिंदर सरताज के काम की बात करें, तो सज्जन राजी, उड़ारियां, मासूमियत, रंगरेज, चेहरेयां दा नूर, इश्के दा सुत्ता, जिंदगी की किताब और हीर जैसे गीतों ने पहले भी उन्हें बड़ी पहचान दिलाई है। गुजारिश की यह सक्सेस दिखाती है कि संजीदा संगीत के लिए आज भी बड़ा दर्शक वर्ग मौजूद है।

Related Articles

Back to top button