गोकुल दूध 6 रुपये तक महंगा, 21 नवंबर से लागू होंगी नई दरें; देखें मुंबई-पुणे के ताजा रेट
भैंस के दूध की बिक्री कीमत प्रति लीटर 6 रुपये और गाय की 2 रुपये बढ़ी। दूध उत्पादकों को राहत देते हुए खरीद भाव भैंस में 3 रुपये और गाय में 2 रुपये बढ़ाया। यह नई दरें 21 नवंबर 2026 शनिवार से पूरे क्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू होंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महाराष्ट्र। में अपने रोचक चुनाव को लेकर फिलहाल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले कोल्हापुर के गोकुल दूध संघ को नया चेयरमैन मिलते ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।नए अध्यक्ष राजेश पाटील के नेतृत्व में गठित संचालक मंडल ने दूध के खरीद और बिक्री दोनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इसका सीधा असर मुंबई, पुणे और कोल्हापुर समेत गोकुल दूध की आपूर्ति वाले इलाकों के ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।
भैंस और गाय के दूध खरीद भाव में भी इजाफा
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भैंस के दूध में की गई है। इसकी बिक्री कीमत में प्रति लीटर 6 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जबकि गाय के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। दूध उत्पादकों को भी इस फैसले से राहत देने की कोशिश की गई है। भैंस के दूध के खरीद भाव में 3 रुपये और गाय के दूध के खरीद भाव में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 21 नवंबर 2026, शनिवार से लागू होने की जानकारी दी गई है।
चुनाव से लेकर दरवृद्धि तक क्यों रहा विवाद?
गोकुल दूध संघ का चुनाव इस बार महाराष्ट्र की राजनीति में भी काफी चर्चा में रहा। कांग्रेस समर्थित पैनल ने 13 सीटें जीतकर बढ़त हासिल की थी, जबकि महायुति समर्थित पैनल को 12 सीटें मिली थीं। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से पांच मनोनीत संचालकों की नियुक्ति और उनके मतदान अधिकारों को लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राजेश पाटील चेयरमैन चुने गए। अब नए नेतृत्व के शुरुआती फैसलों में दूध की कीमतें बढ़ाना भी शामिल हो गया है। इस तरह गोकुल दूध संघ में सत्ता परिवर्तन के बाद जहां राजनीतिक समीकरणों की चर्चा जारी है, वहीं दूध की नई कीमतों ने आम उपभोक्ताओं का बजट भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है।



