छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एक ही मां की तीन संतानों को दी गई थी फांसी : चारुशीला

महाराष्ट्र मंडल में चौबे कालोनी केंद्र- आध्यात्मिक समिति की ओर से कराया गया राष्ट्रीय कीर्तन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारत देश को आजाद कराने के संग्राम में एक ही मां की तीन संतानों को अंग्रेजों ने एक साथ फांसी पर लटका दिया था। आज हमें इन वीर सपूतों के बारे में युवा पीढ़ी को बताने की जरूरत है। उक्ताशय के विचार महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति और चौबे कॉलोनी महिला केंद्र की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय कीर्तन में ह.भ.प. चारूशीला देव ने कहीं।

चारूशीला ने कहा कि 22 जून 1897 को अंग्रेज अधिकारी रैंड को मौत के घाट उतार कर आजादी की लड़ाई में प्रथम क्रांतिकारी धमाका करने वाले वीर दामोदर पंत चाफेकर का जन्म 24 जून 1869 को पुणे के ग्राम चिंचवड़ में प्रसिद्ध कीर्तनकार हरिपंत चाफेकर के ज्येष्ठ पुत्र के रूप में हुआ था। उनके दो छोटे भाई क्रमश: बालकृष्ण चाफेकर व वसुदेव चाफेकर थे। बचपन से ही सैनिक बनने की इच्छा दामोदर पंत के मन में थी, विरासत में कीर्तनकार का यश-ज्ञान मिला ही था। महर्षि पटवर्धन एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक उनके आदर्श थे। चारूशीला दामोदर हरि चाफेकर, बालकृष्ण हरि चाफेकर तथा वासुदेव हरि चाफेकर सगे भाई थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। तीनों भाइयों को संयुक्त रूप से चाफेकर बन्धु कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button