छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न: आगामी माह में कोर, महिला एवं युवा कमेटी का होगा गठन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। सूत सारथी समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी की प्रथम बैठक आज सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी जी एवं प्रदेश महासचिव विक्रम सेंगर जी के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठ जन, प्रबुद्ध नागरिक एवं सामाजिक प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश सारथी एवं प्रदेश महासचिव विक्रम सेंगर ने बताया कि समाज को राज्य स्तर पर एकजुट और सक्रिय बनाने के लिए आगामी माह में प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश महिला कमेटी एवं प्रदेश युवा कमेटी का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों के माध्यम से समाज के युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाया जाएगा तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा दी जाएगी।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनों ने नवगठित नेतृत्व को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और संगठन के विस्तार व सामाजिक उत्थान के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button