छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

साइबर ठगी का नया तरीका, लोन कंपनी का एजेंट बनकर मांग रहे बैंक डिटेल-पासवर्ड

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। राजधानी में साइबर ठग अब लोन देने वाली कंपनियों के एजेंट बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। आरोपी फोन और वॉट्सऐप के जरिए लोगों से संपर्क कर खुद को लोन कंपनी का कर्मचारी बताते हैं। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड और लोन से जुड़ी रकम के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।

मोवा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां निजी लोन कंपनी के तीन ग्राहकों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी की गई। मामला मोवा स्थित क्रेडिट सी लोन मेघदूत मर्केनटाइल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के कर्मचारी प्रद्युमन लिमसाखरे ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।कंपनी ने तीन ग्राहकों को अलग-अलग लोन दिया था। इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया।

आरोपियों ने खुद को क्रेडिट सी लोन कंपनी का कर्मचारी बताया। लोन से जुड़ी जानकारी देकर उन्होंने ग्राहकों का भरोसा जीता। इसके बाद बैंक खाते की डिटेल और अन्य निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई।आरोप है कि आरोपियों ने लोन की रकम से जुड़े लेनदेन का हवाला देकर ग्राहकों से अपने बताए बैंक खातों में कुल 86,800 रुपए जमा करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने ग्राहकों से संपर्क करना बंद कर दिया।पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप चैट और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास कंपनी के ग्राहकों की जानकारी कैसे पहुंची।

Related Articles

Back to top button