जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन / घेराव-धरना प्रदर्शन जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सितंबर 2019 से मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ मे 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा का संचालन किया जा रहा था। टैंडर समाप्ति पश्चात नियमानुसार 45 दिनों के भीतर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं बकाया वेतन का निपटान किया जाना था लेकिन संस्था द्वारा 6 माह पश्चात भी कर्मचारियों का ग्रेज्यूटी एवं वेतन लंबित रखा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश 108 102 कर्मचारी संघ के पत्र क्र. छ.ग. प्रदेश 2026/15, दिनांक-20/08/2026 के माध्यम से कंपनी, शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंप कर दिनांक- 24/08/2026 को कर्मचारियों द्वारा प्रधान कार्यालय में एक दिवसीय घेराव / धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें संबंधित संस्था की ओर से पत्र क्रमांक- JAES-SF&Other/0096/2026-27, दिनांक- 24/08/2026 के द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था कि 10 कार्य दिवस मे उपस्थित कर्मचारियों और 30 कार्य दिवस में सभी कर्मचारियों के ग्रेज्यूटी एवं वेतन विसंगति का भुगतान कर दिया जाएगा। जिसका संबंधित संस्था द्वारा परिपालन नहीं किया गया। इसी तारतम में दिनांक 30/09/2026 को संबंधित कंपनी और स्वास्थ्य विभाग को और चेतावनी पत्र जारी किया गया था लेकिन संबंधित कंपनी और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आज दिनांक-06/10/2026 मध्य रात्रि तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किया गया।


अतः: नियत तिथि दिनांक 07/10/2026 से लंबित ग्रेच्युटी एवं वेतन / कटौती का भुगतान होने तक समस्त कर्मचारी जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव – धरना प्रदर्शन करने हेतु विवस है। जिसकी समस्त जिम्मेदारी और जवाब देही जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं संबंधित विभाग की होगी ।



