छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में तिरंगे का अपमान:राष्ट्रीय ध्वज को डस्टबिन में फेंकने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायतकर्ता विकास मानिकपुरी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तेलीबांधा निरीक्षक ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5 बजे अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए सैनी पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर पेट्रोल मशीन के पास रखे कचरे के डिब्बे पर पड़ी। उसने देखा कि डस्टबिन के अंदर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रखा हुआ है।

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की शिकायत

शिकायत में कहा गया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर कचरे के डिब्बे में डाल दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीसीटीवी कैमरों खंगाल रही पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button