IND vs AUS Test : पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 255/4, ख्वाजा का नाबाद शतक

India vs Australia Test Highlights Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज अपने नाम करना चाहेगी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 104 और ग्रीन 49 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत की जीत जरुरी :
भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसने नागपुर में पहला टेस्ट पारी और 132 रन से अपने नाम किया था। उसके बाद दिल्ली टेस्ट को उसने छह विकेट से अपने नाम कर लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में वापसी की। उसने तीसरे टेस्ट को नौ विकेट से जीतकर सीरीज में वापसी की। भारत के लिए चौथा टेस्ट जीतना काफी जरूरी है। अगर उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो उसकी फाइनल की राह लगभग नामुमकिन हो जाएगी।



