छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला….जानिए पूरी डिटेल:फ्लिपकार्ट में असिस्टेंट पद के लिए मौका, 31 अगस्त को 30 पदों पर होगी भर्ती

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

    रायपुर   दिव्यांगजनों को रोजगार का अवसर देने के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर और डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर के संयुक्त आयोजन में यह मेला सुंदर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी सेंटर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा।मेले में निजी कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (फ्लिपकार्ट) में असिस्टेंट के 30 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 10वीं पास दिव्यांगजन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 12 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। यही इस रोजगार मेले का मुख्य अवसर है।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। आवेदक का रोजगार पंजीयन भी होना चाहिए। मेले में शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और दिव्यांगता प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा। रोजगार मेला पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा।

दो माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी

इसी दिन डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए दो माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। इसमें डिजिटल साक्षरता, सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन जैसी रोजगार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान रहने और भोजन की सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी।अधिक जानकारी के लिए विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के फोन नंबर 0771-4044081 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

 

Related Articles

Back to top button