छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

खारुन नदी में मिली अधेड़ की लाश:18 अगस्त को घर से लापता था, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रायपुर।में खारुन नदी में लापता शख्स की लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

18 अगस्त को बिना बताए घर से निकला था

मृतक की पहचान चंगोराभाठा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकले थे। इसके बाद घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने डीडी नगर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को खारुन नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान की प्रक्रिया के बाद शव की पहचान उमेन्द्र देवांगन के रूप में हुई।

मामलें में मर्ग कायम करके पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उमेन्द्र नदी तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घर से निकलने के बाद उमेन्द्र कहां गए थे और खारुन नदी तक कैसे पहुंचे।

Related Articles

Back to top button