छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

CG Breaking -शराब और कोयला घोटाले में 100 से अधिक लोगों पर ACB में FIR दर्ज, छत्तीसगढ़ के दो पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, EX CS, IAS अधिकारियों सहित कई नेताओं का नाम शामिल

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ में सुबह सुबह बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. खबर है कि शराब और कोयला घोटाले मामले में ईडी ने एफआईआर रायपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज कराई है. इस एफआईआर ने ब्यूरोक्रेसी से लेकर राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, जिन राजनेताओं और अफसरों के खिलाफ एफआईआर किया गया है, उसमें कई बड़े नाम शामिल है। अभी तक जो नाम सामने आए हैं उनमें सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई, अनिल टुटेजा, यश टुटेजा, विवेक ढांड ,पूर्व मंत्री कवासी लखमा पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक, यूडी मिंज, पूर्व विधायक गुलाब कमरों का नाम भी शामिल है. इसके साथ ही कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह इदरीश गांधी, विजय भाटिया का नाम भी नाम सामने आया है. एफआईआर में 100 से भी अधिक नाम दर्ज किया गया है. जिसमें कई कांग्रेसी नेताओं का नाम शामिल है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, ईडी ने तीन पूर्व मंत्रियों, कुछ पूर्व विधायकों, पूर्व मुख्य सचिव, दो निलंबित आईएएस, एक रिटार्यड आईएएस, कई कांग्रेस नेताओं सहित 100 अधिक लोगों पर ईडी ने एफआईआर रायपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज कराई है. एसीबी एफआईआर दर्ज कर अब मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रहा है

कोयला घोटाला मामले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद और शराब घोटाले में 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है

Related Articles

Back to top button