छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कुष्ठ रोग और माइसेटोमा के निदान एवं प्रबंधन पर एम्स में हुई सीएमसी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के त्वचा रोग विभाग द्वारा कुष्ठ रोग और माइसेटोमा के निदान एवं प्रबंधन पर केंद्रित सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय त्वचा रोग, रतिज रोग एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ संघ (आईएडीवीएल) अकादमी ने छत्तीसगढ़ राज्य शाखा और एम्स रायपुर के त्वचा रोग विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का संचालन किया। इसका उद्देश्य कुष्ठ रोग, माइसेटोमा सहित अन्य उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के निदान, नैदानिक मूल्यांकन और उपचार के संबंध में चिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम का उदघाटन एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक) डॉ. एली महापात्रा, जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेणुगा पी.एस.एस., आईएडीवीएल छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. पीयूष अग्रवाल तथा एम्स रायपुर के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. सत्यकी गांगुली उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button