देवेंद्र नगर व बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने निकाली दुर्गा दौड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से प्रतिदिन निकाली जाने वाली दुर्गा दौड़ की कड़ी में देवेंद्र नगर और बूढ़ापारा महिला केंद्र की महिलाओं ने क्रमश: गुरुवार व शुक्रवार को दुर्गा दौड़ का आयोजन किया। बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के पुरुष प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल, साहित्य समिति प्रमुख अभय भागवतकर और वैभव बर्वे की उपस्थिति में दुर्गा दौड़ का आयोजन किया। वहीं देवेंद्र नगर महिला केंद्र ने स्थानीय हनुमान मंदिर से समीपस्थ दुर्गा पंडाल कर दुर्गा दौड़ निकाली।
देवेंद्र नगर केंद्र की संयोजिका नम्रता गान्गने ने बताया कि दुर्गा दौड़ में सभी महिलाएं भगवा ध्वज लेकर पहुंचीं थीं। माता के सोलह श्रृंगार के बाद उनकी आरती उतार कर प्रदेश, राष्ट्र की सुख -समृध्दि की प्रार्थना की गई। दौड़ में केंद्र की सह संयोजिका हर्षदा भारांबे, पद्मजा लाड के अलावा मीना लोणकर, श्वेता सायंकार, शीतल रणदीवे, संगीता कविश्वर, साक्षी टोळे, चित्रा खुंडे, सविता मोतलग, स्वाती जगताप, ज्योति? पतले, ज्योति मेश्राम, पूनम वानखेड़े, अर्चना पानकर सहित अनेक महिला सभासद शामिल हुए।
बूढ़ापारा महिला केंद्र के दुर्गा दौड़ में मोहन देसाई, सुनील गायकवाड़, परिणिता खांडेकर, रीता लोखंडे, सुचिता काले, अपर्णा मोघे, प्रणिता नलगुडवार, अनघा करकशे, अर्चना पराड़कर, हेमा बर्वे, मनुजा काले, सीमा नायक, हिमाद्रि नायक, प्रेमलता जगत, निर्मला बुधर और सानिया प्रधान शामिल हुईं। छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से दुर्गा दौड़ नवरात्रि की नवमी तक निकल जाएगी। प्रतिदिन एक-एक महिला केंद्र इसके भागीदार होंगे।



