छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए तथा इसका प्रभावी प्रारूप तैयार करने की दिशा में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य एमके राऊत, सदस्य मोहन सिंह पवार, ज्योति रानी सिंह, समिति के सचिव श्याम धावड़े तथा कमिश्नर डोमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जगदलपुर और कोंडागांव जिले के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुखों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न आयोगों व निगमों के पदाधिकारियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों और उनके सामाजिक प्रभावों पर व्यापक मंथन किया। इस विमर्श के केंद्र में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषय-विवाह और तलाक, उत्तराधिकार एवं विरासत, भरण-पोषण और सहायता तथा लिव-इन संबंध शामिल रहे। सम्पूर्ण कार्यवाही का विधिवत दस्तावेजीकरण, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी सुनिश्चित की गई, जिससे प्राप्त सभी सुझावों को राज्य स्तर पर तैयार होने वाले ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करने हेतु वेब पोर्टल

https://ucc.cgstate.gov.in/ एवं ईमेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति अथवा संगठन नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित समिति कार्यालय के पते पर या डिजिटल माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक अपने विचार प्रेषित कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button