घर-आँगन में खिलेंगे फूल, लहलहाएँगी ताजी सब्जियाँ — बैक टू नेचर सोसाइटी की अनूठी पहल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैक टू नेचर सोसाइटी द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को सैनिक कल्याण भवन, रायपुर में “सर्दियों की बगिया – फूलों और सब्जियों की वैज्ञानिक बागवानी” विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया और घर पर फूल एवं ताजी सब्जियाँ उगाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं शशांक दीक्षित, हॉर्टिकल्चरिस्ट, जिंदल ने मिट्टी की तैयारी, पौधों की देखभाल, पोषण तथा कीट एवं रोग नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके बताए।
डॉ. विजय जैन एवं डॉ. अनिल चौहान ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण निर्भय धाडीवाल मंच संचालन लक्ष्य टारगेट ने किया ।दलजीत बग्गा, डॉ. ए. आर. दल्ला, राम खटवानी, सुरेश बानी, नूपुर परगनिया, मनीषा त्रिवेदी, प्रियंका सिन्हा सहित सैकड़ों प्रकृति प्रेमियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में फूलों एवं सब्जियों के पौधों का निःशुल्क वितरण कर लोगों को अपने घरों, छतों और बालकनियों में बगिया विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी एवं सचिव निर्भय धाड़ीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



