जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं पर हमला,गांव वाले बोले भैंसों के तबेले में चल रहा स्कूल, सरकार ध्यान नहीं देती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जयपुर। राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गए सीजेपी के कार्यकर्ताओं को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। जयपुर के रामपुरा, कंवरपुरा गांव के लोगों ने सीजेपी के कार्यकर्ताओं को रोककर जबरदस्त प्रोटेस्ट किया। हमला करने वाले लोगों ने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें गांव के बाहर निकाल दिया। स्थानीय लोगों ने सीजेपी मुर्दाबाद, अभिजीत दीपके मुर्दाबाद के नारे लगाए।

स्कूल की समस्या से परेशान हैं ग्रामीण:
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के सरकारी स्कूल की समस्याओं से वे खुद लंबे समय से परेशान हैं, हमारे बच्चे तबेले में पढ़ रहें हैं लेकिन स्कूल के मुद्दे को राजनीतिक रूप देने के खिलाफ हैं। ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के स्कूल परिसर में आकर गतिविधियां करने पर भी आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन की स्थिति खराब होने के चलते बच्चों की पढ़ाई वैकल्पिक व्यवस्था में कराई जा रही है।
सीजेपी कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे थे, लेकिन उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें गांव से बाहर कर दिया गया। सीजेपी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के गुंडों ने उनके साथ मारपीट की।



