छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पेण्ड्रीडीह चौक-नेहरू चौक मार्ग के लिए निविदा को मंजूरी,40.39 करोड़ से 15.32 किमी लंबाई का होगा मजबूतीकरण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 40 करोड़ 38 लाख 57 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इस राशि से 15.32 किमी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button