ACB केस दर्ज होने पर उप निरीक्षक सस्पेंड:ओवर रेट शराब बेचने पर 2 को शो-कॉज नोटिस; आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़। आबकारी विभाग में काम करने वाले तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को सस्पेंड कर दिया गया है।विभाग ने ये एक्शन एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में मामला दर्ज होने पर किया है। वहीं दो अन्य आबकारी उप निरीक्षकों को शराब की ज्यादा कीमत पर बिक्री और तय सीमा से ज्यादा शराब बेचने के मामले में शो-कॉज नोटिस दिया गया है।

ACB में केस, उप निरीक्षक सस्पेंड
आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग के खिलाफ ACB में मामला दर्ज होने के बाद आबकारी आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया है। तय सीमा से ज्यादा शराब बेचने का आरोप
निर्धारित सीमा से ज्यादा शराब बेची
दूसरे मामले में आशाराम शाक्य, आबकारी उप निरीक्षक और तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ग्राम अरकार, जिला बालोद में शराब जब्त की गई थी। जब्त पेटियों में मिली शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम की जांच में निर्धारित बिक्री सीमा से अधिक मात्रा में थोक में शराब बेचने की बात सामने आई। उन्हें 7 दिन में जवाब देने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।
ओवर रेट पर शराब बेचने का मामला तीसरी कार्रवाई पी. माधव राव, तत्कालीन आबकारी उप निरीक्षक, जिला बलौदाबाजार के खिलाफ देशी कंपोजिट रोहासी की विदेशी शराब दुकान में तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी।इस मामले में भी उन्हें शो-कॉज नोटिस दिया गया है और 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।



