दृश्यम 3 पहले ही दिन 100 करोड़ के करीब, बनी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म..

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3, कल यानी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 95.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है।

सैकनिल्क के मुताबिक, दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले दिन भारत में 66.75 का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, इसकी ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रहा। फिल्म ने 15,759 शोज के साथ अपनिंग की थी।
फिल्म के हिंदी 2 डी शो में कुल मिलाकर 67.08′ ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के समय थोड़ी धीमी शुरुआत के बाद, ‘दृश्यम 3 को दिन भर ऑडियंस की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। रात के शो में सबसे ज्यादा 76.46फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिससे पता चलता है कि बाद के शो में ज्यादा ऑडियंस आए।
बता दें सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.70 करोड़ कमाए थे।सिंघम रिटर्न्स की ओपनिंग 32.09 करोड़ के साथ हुई थी। गोलमाल अगेन ने पहले दिन 30.14 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं, दूसरी ओर पहले दिन की कमाई के मामले में इसने दृश्यम फ्रेचाइजी की बाकी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। दृश्यम 2 (2022) ने पहले दिन 15.38 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दृश्यम ने अपनिंग डे पर 5.85 करोड़ कमाए थे।



