छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
CAG की रिपोर्ट में बिलासपुर जोन उपलब्ध कराता है सबसे घटिया पेयजल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिलासपुर। बिलासपुर रेल जोन में यात्रियों को मिलने वाले पेयजल को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) का प्रदर्शन पेयजल गुणवत्ता के मामले में देश के 16 रेलवे जोन में सबसे खराब पाया गया है। रिपोर्ट के बाद रेलवे की यात्री सुविधाओं और पेयजल व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

CAG ने देश के 16 रेलवे जोन के 512 चयनित स्टेशनों पर पेयजल से जुड़े निर्धारित मानकों की जांच की। इसमें SECR का कमी स्कोर 93.35 रहा, जो सभी जोन में सबसे अधिक है। वहीं दक्षिण मध्य रेलवे 17.53 के कमी स्कोर के साथ सबसे बेहतर रहा। रिपोर्ट के अनुसार, कमी स्कोर जितना कम होता है, प्रदर्शन उतना ही बेहतर माना जाता है।



