रायपुर पश्चिम में संगठन की मजबूती और जनता के हक की लड़ाई के लिए आप कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प


रायपुर। जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय देवांगन जी के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सफल बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रायपुर पश्चिम में एक बेहद मजबूत टीम खड़ी करना, जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को प्रखरता से उठाना और उनके त्वरित समाधान के लिए एक ठोस रूपरेखा (ब्लूप्रिंट) तैयार करना रहा।
बैठक के मुख्य बिंदु:
मजबूत संगठन:
हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर टीम को और सशक्त बनाया जाएगा।
जनता की आवाज: स्थानीय समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
सदस्यता अभियान: संगठन के विस्तार के लिए अब हर एक मोहल्ले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) इमरान खान जी, महिला विंग जिला अध्यक्ष अनुराधा शुक्ला जी, जिला उपाध्यक्ष श्याम शर्मा जी, पूर्व जिला सचिव कमलेश कौशिक जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया मिथलेश साहू जी, गुड़ियारी ब्लॉक संगठन मंत्री नितीश उपाध्याय जी, वॉर्ड15 अध्यक्ष जगदीश मुदलियार जी वॉर्ड नं 15 सचिव आर.डी. यादव जी चार्टर्ड इंजिनियर लाल बहादुर यादव जी अधिवक्ता अजय देवांगन जी हेमंत कुमार साहू जी शिव यादव जी देवेंद्र फरीकार जी टेकेश साहू जी वार्ड नं 17 अध्यक्ष टीकू यादव जी वार्ड नं 26 अध्यक्ष नरेंद्र बंजारे जी राजेश नामदेव जी रामू यादव जी दीपक शिवहरे जी एवं वार्ड के वरिष्ठ संतु राम देवांगन जी सहित भारी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
आइए मिलकर रायपुर पश्चिम की प्रगति और जन-सरोकार के लिए कदम बढ़ाएं!



