मोदी के 12 साल:केंद्रीय मंत्री बोले-25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां बताने के लिए शनिवार को रायपुर में मीडिया कॉन्क्लेव हुई। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत एक समृद्ध, सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है। भारत में 70 लाख करोड़ रुपए से अधिक विदेशी निवेश हुआ है।
सीएम साय की बातों को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक ताकत बढ़ी है। 22 देश भारत के साथ भारतीय मुद्रा रुपए में कारोबार कर रहे हैं।
इसी के साथ गिरिराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने ग्राम पंचायत से संसद तक जीत का शतक बनाया है, जबकि कांग्रेस हार का शतक बना चुकी है। कांग्रेस अपने छह दशक के शासन में गरीबी खत्म नहीं कर सकी, जबकि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया। साय ने कहा कि आज भारत दुनिया को समाधान देने वाला देश बन चुका है। 12 वर्ष में विकसित भारत की नींव रखने का दौर रहा है।
केंद्र सरकार का बजट 16 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 53.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान से आगे बढ़कर शीर्ष देशों में शामिल हो गई है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, 39 नए दूतावासों का विस्तार, 70 लाख करोड़ रुपए से अधिक विदेशी निवेश और विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते भारत पर बढ़ते वैश्विक भरोसे का प्रमाण हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में विकास और विरासत को साथ लेकर चलने का मॉडल प्रस्तुत किया है। एक ओर देश में आधुनिक आधारभूत ढांचे का विस्तार हुआ, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी नई पहचान मिली।
मोदी सरकार ने पहली बार ‘वन नेशन, वन टैक्स’ के रूप में जीएसटी लागू कर अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। देश की अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है।
रोज बन रहे 1600 पीएम आवास
- 18 लाख वंचित परिवारों को पीएम आवास।
- अभी रोज करीब 1600 पीएम आवास बना रहे।
- ढाई वर्षों में 10.08 लाख आवास पूरे किए।
- किसानों को ‘0’%ब्याज पर कर्ज।
- प्रदेश में 50 हजार करोड़ से अधिक की
- रेलवे परियोजनाएं चल रहीं।
मुख्यमंत्री साय की बड़ी बातें
- 177 देश मना रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
- 58 करोड़ जनधन खातों से वित्तीय समावेशन।
- 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देकर खाद्य सुरक्षा।
- 60 करोड़ आयुष्मान कार्ड से गरीबों को इलाज की गारंटी।
- 4 करोड़ परिवारों को पक्का घर मिला।
- 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ।
- 11 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि।
- 99 देशों तक दवाइयां और वैक्सीन पहुंचाई भारत ने।
- 39 देशों में नए दूतावासों का विस्तार।



