छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर की 6 बड़ी सोसायटी में पहुंचा पाइपलाइन नेटवर्क, अब गैस खत्म हुई तो 2 मिनट में होगा रिफिल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एलपीजी संकट के बीच अब राजधानी में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना ने तेजी पकड़ ली है। पीएनजी सिस्टम में यदि गैस खत्म हुई तो 2 मिनट के भीतर दोबारा सप्लाई शुरू हो जाएगी, क्योंकि यह पूरी तकनीक मोबाइल और स्मार्ट प्री-पेड मीटर से लैस होगी। पत्रिका ने ग्राउंड रिपोर्टिंग में पाया कि भनपुरी के डीएम टॉवर के बाद अब शहर की छह बड़ी रिहायशी सोसायटियों में गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है, साथ ही बहुत जल्दी टेस्टिंग भी की जाएगी। यह परियोजना केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड की गाइडलाइन और हाल ही में लागू छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026 के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी काम सौपा

राजधानी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी अलग-अलग कंपनियों को गैस वितरण नेटवर्क विकसित करने का काम सौंपा गया है। राजधानी में हरियाणा सिटी गैस कंपनी पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है। पत्रिका टीम ने कबीर नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड के कबीर हाइट्स मल्टीस्टोरी में किए जा रहे कार्योंं का जायजा लिया।

Related Articles

Back to top button