CBS में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 14 जून को:इंटीग्रेटेड एमएससी कोर्स में प्रवेश के लिए अब 6 जून तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मूल विज्ञान केंद्र (CBS) में चल रहे पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली एंट्रेंस परीक्षा की डेट बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 14 जून 2026 को होगी।
विश्वविद्यालय ने छात्रों को राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 6 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है आवेदन फॉर्म
विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक छात्र-छात्राएं PRSU Official Website और PRSU University Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर पाठ्यक्रम, पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।
बेसिक साइंस में करियर बनाने वालों के लिए मौका
मूल विज्ञान केंद्र में संचालित पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड एमएससी कोर्स विज्ञान विषयों में रिसर्च और उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम माना जाता है। हर साल प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन करते हैं।
अधिक जानकारी के लिए CBS कार्यालय से संपर्क
विश्वविद्यालय ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज (CBS) कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं



