रायपुर में अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 30 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 30 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैपुलिस को 13 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शांति नगर दुर्गा नगर के खाली मैदान के पास एक महिला अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दीपुलिस टीम ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर महिला को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम संगीता बाघ निवासी मटिया मोड़ दोदेकला थाना विधानसभा क्षेत्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद रंग के झोले से 30 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस द्वारा शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई कागजात पेश नहीं कर सकी। इसके बाद पुलिस ने करीब 3600 रुपये कीमत की शराब जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



