छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

केंद्र की आर्थिक नीतियों पर कांग्रेस का हमला, महंगाई-खाद संकट पर पीएम मोदी पर साधा निशाना

जिला मुख्यालय में आयोजित इंडियन नेशनल कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में केंद्र की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों पर जमकर निशाना साधा गया। पत्रकार वार्ता को मुख्य रूप से बिलासपुर के पूर्व विधायक एवं जिले के प्रभारी शैलेश पांडेय ने संबोधित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, गैस की कीमतों में वृद्धि और उर्वरकों की कमी से आम जनता तथा किसान परेशान हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री द्वारा कम उपयोग और बचत की अपील करना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है और उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है।

शैलेश पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरकों की आवश्यकता है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद सोसायटियों तक नहीं पहुंच पा रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार अब किसानों को कम उर्वरक उपयोग करने की सलाह दे रही है। उन्होंने “वर्क फ्रॉम होम” संबंधी अपील पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मजदूर, फेरीवाले और दुकानदार घर बैठकर काम नहीं कर सकते।

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य तेल, गैस, दाल और सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। पेट्रोल-डीजल पर बढ़े टैक्स और जीएसटी को भी महंगाई का बड़ा कारण बताया गया।

कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और विशेष विमानों पर होने वाले खर्च पर भी सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानू जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह,मनीष दुबे मूलचंद कुशराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button