पीएल पुनिया और प्रमोद दुबे ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर गौरव पदयात्रा की

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा मैं आज आजादी के गौरव पदयात्रा में राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेश के पूर्व सांसद श्री पीएल पुनिया ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के और उस दौर की गाथा जहां उम्र जाति मजहब से परे हर हिंदुस्तानी के दिल में आजाद भारत का सपना तैर रहा था ।श्री पुनिया ने बताया कि अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति ही आजादी आंदोलन की शुरुआत नहीं थी बल्कि इससे पहले 1806 में बंगाल का सैनिक विद्रोह फिर शिवाड़ विद्रोह सन्यासी विद्रोह संथाल जैसी विद्रोह अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति के नेपथ्य में थे।उन क्रांतिकारियों की वीर गाथाओं को निरंतरता के साथ पिरोया गया है जो आजादी का सपना लेकर जिए और बलिदान हो गए। क्रांतिकारियों पर फिरंगीयो के रोंगटे खड़े कर देने वाले जुल्मों की दास्तान पढ़कर नई पीढ़ी को भी लगेगा की आजादी की राह में कितने कांटे पिरोए गए थे। क्रांतिकारियों ने आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू लाल बहादुर शास्त्री शहीद भगत सिंह रामप्रसाद बिस्मिल ,सुभाष बाबू के बारे मे अनेक लोगों को जानकारी है लेकिन,बीकाजी कामा ,जगदीश प्रसाद वर्क ,बाबू बंधू सिंह ,युसूफ अली के अलावा कितने ही ऐसे युवा किशोर और महिला क्रांतिकारी थे जिनके बारे में आज की पीढ़ी शायद जानती भी ना होगी ।।ऐसे वीर सेनानियों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है, ताकि उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र के प्रति उनके त्याग और समर्पण को हमेशा याद रखें।। रायपुर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, महापौर एजाज ढेबर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गिरीश दुबे ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ठाकुर ,सनी अग्रवाल अध्यक्ष भवन कर्मकार आदि ने हीरक जयंती के अवसर पर आजादी के गौरव पदयात्रा के दौरान सभी घरों में तिरंगा झंडा बांटते हुए रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम का गाना गाते लोगों में उत्साह भर रहे थे।आजादी के 75 वें वर्ष को कांग्रेस पार्टी ने एक उत्सव ग्रुप में मनाने का निर्णय लिया है।

दक्षिण विधानसभा के इस विशाल पदयात्रा में दक्षिण में विधानसभा प्रभारी प्रमोद दुबे के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, पार्षद उत्तम साहू ,पार्षद मन्नू यादव ,पार्षद इंद्रजीत गहलोत, सतनाम सिंह पनाग, जय नारायण जल छतरी ,ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी सुमित दास,वार्ड अध्यक्ष डॉ विष्णु राजपूत सुनील ध्रुव राजेश यादव, आशा चौहान सुनीता शर्मा मनोज ठाकुर ,मुन्ना मिश्रा ,बब्बी सोनकर सतीश सिंह ठाकुर ,अमित शर्मा अध्यक्ष एनएसयूआई जगदीश आहूजा ,महेश सोनी ,दिनेश निर्मलकर, भोज कुमारी यदु कमलेश नाथवानी, सुयश शर्मा विनय तिवारी ,उमेश गुप्ता विष्णु गुप्ता विनोद यादव मनोज सोनकर जय सोनकर सहित हजारों लोग इस पदयात्रा में शामिल होकर भूपेश बघेल सरकार के योजनाओं को अंतिम आदमी तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया।।।