छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नेहरू युवा केन्द्र रायपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है

रायपुर। नेहरू युवा केन्द्र रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं की भागीदारी आज़ादी के अमृत महोत्सव में सुनिश्चित करना है साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना थ।

जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी ने बताया की हर घर तिरंगा कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने आगे बताया की कार्यक्रम रायपुर में ही नहीं समूचे देश में चल रहा है। इस कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक एवं युवा मंडल के सदस्य घर-घर जा कर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़ने एवं राष्ट्रीय ध्वज के महत्व समझाकर युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सरकार की योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराए, इसके लिए सरकार ने 20 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है, सरकार की अपील है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 20 करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया जाए, इसमें सरकारी व निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button