छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कांग्रेस के घोषणा-पत्र को बीजेपी ने तुष्टिकरण की राजनीति बताया…500 में सिलेंडर, महादेव-सट्टा पर रोक लगा पाने पर दुर्ग भाजपा की चुप्पी

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग में बीजेपी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के खिलाफ प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बना रही है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि विधानसभा के घोषणा पत्र के मुताबिक भाजपा सस्ता सिलेंडर और महादेव सट्टा ऐप पर रोक क्यों नहीं लगा पाई तो भाजपा के नेता इस पर चुप रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीजेपी नेताओं ने कहा कि 60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया है। भाजपा वर्षों से इसके खिलाफ है। मोदी सरकार को ना हटा पाने के चलते कांग्रेस एक बार फिर से तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है। इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई और आपकी संपत्ति पर है। आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है

बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है, किसके पास कितने मकान हैं, उसकी जांच कराएगी। जो संपत्ति मिलेगी उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी को बांट देगी उन्होंने कहा कि हमारी माता-बहनों के पास जो सोना होता है। वह पवित्र और उनके भावनात्माक लगाव से जुड़ा माना जाता है। कानून भी उसकी सुरक्षा करता है। अब इनकी नजर इस पर भी है। कांग्रेस का घोषणापत्र 2024 स्पष्ट है। इसमें विशेष रूप से कहा गया है कि कांग्रेस जातियों और उप-जातियों और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की गणना करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना आयोजित करेगी

आंकड़ों के आधार पर सकारात्मक कार्रवाई के एजेंडे को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि देश में बहुसंख्यकवाद की कोई जगह नहीं है। भाजपा नेता और विधायकों से जब पूछा गया कि विधासभा चुनाव में उन्होंने घोषणा पत्र में वादा किया था कि लोगों को अपराध मुक्त समाज देंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। महादेव सट्टा ऐप के इंटरनेट पर बैन करके संचालकों पर कार्रवाई करेंगे।

चुनाव जीतने के बाद और सरकार बनने के बाद भी इस पर कुछ नहीं हुआ। इस पर भाजपा नेता और विधायकों ने चुप्पी साध ली। रिकेश सेन ने कहा कि ये कॉन्फ्रेंस दूसरे मुद्दे पर है, इसलिए उसी मुद्दे का जवाब यहां दिया जाएगा। बता दें कि दुर्ग भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने ली।

वहीं भिलाई में प्रदेश प्रवक्ता, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जिलाध्यक्ष महेश वर्मा और नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा के द्वारा ली गई। इस दौरान दोनो ही जगह कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर आरोप लगाए गए।

Related Articles

Back to top button