छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छग प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन रायपुर द्वारा ‘क्रांति दिवस’ पर राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन

रायपुर। छग प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर खंडेलवाल ने रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पूरा देश इस वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के रूप मना रहा है, जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण देश में विभिन्न आयोजन हो रहे है। इसी कड़ी में हमारे संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है कि रायपुर में भी देश के सेनानी परिवारजनों एवं जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्तमान में है उन सभी को आमंत्रित कर एक अखिल भारतीय आयोजन हो।
अतः हमारी संस्था आगामी 5 अगस्त शुक्रवार 2022 को उन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की याद मे प्रातः 10 बजे आजाद चौक गांधी प्रतिमा के पास से कलेक्टोरेट परिसर तक देश भक्ति गीतों के साथ पैदल मार्च अपने सेनानीयों की फोटो के साथ निकलेगी एवं कलेक्टर महोदय की सेनानी परिवारजनों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जाएगा।

संस्था द्वारा आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2022 को क्रांति दिवस के
अवसर पर गुढ़ियारी स्थिति मारूति मंगल भवन में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर से लगभग 11 स्वतंत्रता सेनानी अपनी उपस्थित देंगें।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को यह बतलाना कि आजादी के सफर को तय करने में कितने ही लोगों ने अपना बलिदान त्याग और समर्पण किया साथ ही आजादी की इस लड़ाई में छत्तीसगढ़ के योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।

राष्ट्रीय सम्मलेन में सम्मिलित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों की लिस्ट……

Related Articles

Back to top button