छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेम्बर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि 75वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में शुक्रवार, 26 जनवरी, 2024 को प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के पूर्व सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर में माल्यार्पण, गुलाल व पुष्प अर्पित किया गया। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के द्वारा प्रातः ठीक 9.30 बजे ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान एवं भारत माता का जयघोष किया गया एवं सभी पदाधिकारियों व्यापारी एवं उद्योगपति बंधुओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी ।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, पूर्व अध्यक्ष पूरन लाल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, राम मंधान, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, चेम्बर सलाहकार-दीपक बल्लेवार, सुरिन्दर सिंह, जितेन्द्र दोशी, उपाध्यक्ष-महेश दरयानी, नरेन्द्र हरचंदानी, अमृत लाल पटेल, पवन वाधवा, भरत जैन, महेश प्रसाद राय, विकास पंजवानी, पुरूषोत्तम लाल डागा, संगठन मंत्री-महेन्द्र कुमार बागरोड़िया, मंत्री-शंकर बजाज, नीलेश मूंधड़ा, राकेश (जनक वाधवानी),दिलीप इसरानी, जयराम कुकरेजा, जोगेंद्र नागवानी, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, संदीप शर्मा, टेक्नीकल टीम सदस्य-मुकेश मोटवानी (सी.ए.), कार्यकारिणी सदस्य-सतीश श्रीवास्तव, वासु मखीजा, लोकेश चन्द्रकांत जैन, छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिलीप पंसारी, छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता एवं विके्रता संघ के अध्यक्ष जीवत बजाज, थोक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष पोहूमल जी, सचिव अर्जुनदास ओचवानी, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल, उपाध्यक्ष-हिमांशु वर्मा, महिला चेम्बर अध्यक्ष मधु अरोरा, महामंत्री पिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button