छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर में रिटायर्ड जज से 6.50 लाख की ठगी, कार बेचने का सौदा कर न वाहन दिया, न पैसे लौटाए

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 रायपुर। पुरानी कार बेचने के नाम पर रिटायर्ड न्यायाधीश से लाखों रुपये ठग लिए गए। विधानसभा थाना पुलिस ने ‘कार विला’ नामक प्रतिष्ठान के संचालक धनीराम चतुर्वेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है

जुलाई 2025 में हुआ था सौदा

पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिरदा निवासी कृष्णकांत भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जुलाई 2025 में उन्होंने आमासिवनी स्थित ‘कार विला’ के संचालक धनीराम चतुर्वेदी से पुरानी क्रेटा कार खरीदने का सौदा 6.50 लाख रुपये में किया था।

बैंक लोन की राशि हड़पी

कार खरीदने के लिए उन्होंने टाटा कैपिटल से 5.50 लाख रुपये का ऋण भी लिया था। शिकायत के मुताबिक ऋण की राशि सीधे ‘कार विला’ के खाते में जमा कर दी गई। आरोप है कि भुगतान के बाद भी न तो कार की डिलीवरी दी गई और न ही वाहन के दस्तावेज सौंपे गए।

आरोपी ने शुरू की टालमटोल

बार-बार संपर्क करने पर आरोपी कुछ दिन में कार उपलब्ध कराने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू कर दी। जब पीड़ित ने टाटा कैपिटल से जानकारी ली तो पता चला कि ऋण की पूरी राशि ‘कार विला’ के खाते में भेजी जा चुकी है, जबकि वाहन मालिक को भुगतान नहीं हुआ था।

परेशान होकर पहुंचे पुलिस के पास

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने न तो वाहन उपलब्ध कराया और न ही जमा की गई राशि वापस की। लंबे समय तक इंतजार और प्रयास के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button