किसानों को मिलने वाली अनुदान की पाइप सत्ता पक्ष के नेताओं के संरक्षण में 6 महीना पहले छुपा कर रखी गई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांकेर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राजू सलाम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सिकसोड़ क्षेत्र में किसानों को अनुदान के तहत मिलने वाली पाइपों को छुपाकर रखा गया है। यह कार्य कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से किया गया प्रतीत होता है, जिससे यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार और निजी लाभ का मामला बनता है।
आप जिला महासचिव शिव पोटाई ने कहा कि यदि इन पाइपों का वितरण ईमानदारी से किया गया होता, तो अब तक पात्र किसानों को उनका हक मिल चुका होता। लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने जानबूझकर इन पाइपों को छिपाकर रखा, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। अधिकारी कहीं ना कहीं व्यापारियों के साथ तालमेल बनाकर इसको बेचने के लिए तुले हुए हैं
आम आदमी पार्टी इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है। साथ ही, पार्टी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सभी पात्र किसानों को तत्काल उनकी अनुदान की पाइपें उपलब्ध कराई जाएं।
रामकुमार ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी, और ऐसे किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



