छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

हसदेव के प्रभावितों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया

कांग्रेसी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई जोरों से चल रही है. ग्रामीण, समाज सेवक के साथ राजनीतिक दल पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. वहीं आज हसदेव के प्रभावितों से मिलने कांग्रेस नेता जा रहे थे, जिनके काफिले को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक हुई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ नेता हसदेव के प्रभावितों से मिलने जा रहे थे. तभी बिलासपुर मार्ग में लिमहा टोल प्लाजा के पास पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं के काफिले को रोका. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं के साथ तीखी नोक झोंक भी हुई.

Related Articles

Back to top button