बंगाल में 24 और झारखंड में 18 जगहों पर रेड कोयला माफियाओं के खिलाफ एक्शन में ED,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली। झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। शुक्रवार सुबह से दोनों राज्यों में 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े करोड़ों के घोटाले की जांच के तहत की जा रही है।

बंगाल में 24 ठिकानों पर रेड
अधिकारियों के अनुसार, ईडी दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों के कुल 24 परिसरों में तलाशी ले रहा है। इस दौरान कोयला किंग माने जाने वाले नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष और कृष्ण मुरारी कयाल के ठिकानों पर भारी मात्रा में कैश और जेवरात बरामद हुए हैं।
झारखंड में 18 जगहों पर सर्च ऑपरेशन
झारखंड में ईडी की टीम 18 स्थानों पर सर्च कर रही है। ये कार्रवाई अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल से जुड़े कोयला चोरी और स्मगलिंग मामलों में हो रही है। इन अवैध गतिविधियों के चलते सरकार को सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है।
जांच में कई और खुलासों की उम्मीद
ईडी का यह अभियान अभी जारी है और अधिकारियों को आने वाले समय में कई बड़े खुलासों की उम्मीद है।



