रायपुर उत्तर विधानसभा से मिलेगा मुस्लिम प्रतिनिधित्व?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। विधानसभा चुनाव करीब है ऐसे में तमाम पार्टीयो के टिकट की दावेदारी तेज होते जा रही है । तमाम समीकरण को देखते हुए रायपुर से उत्तर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं को इंतजार है समाज से प्रतिनिधित्व का ,क्योंकि छत्तीसगढ़ बनने के बाद से अबतक उत्तर विधानसभा में किसी भी मुस्लिम को मौका नही मिला है । अबतक न तो कांग्रेस ने मौका दिया और न ही भाजपा ने किसी मुस्लिम को मौका दिया जबकि ऐसा नही है कि इन दोनों ही पार्टीयो में योग्य उम्मीदवारों की कमी हो । कांग्रेस में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के साथ कई और दावेदार हैं। वहीं भाजपा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से मखमूर आलम के अलावा और भी मुस्लिम कार्यकर्ता भाजपा में है ।ऐसे में मुस्लिम समाज को उत्तर विधानसभा से समाज के प्रतिनिधित्व पर काफी उम्मीदें हैं ।
समाज के कुछ जिम्मेदारों का कहना है कि यदि इसबार भी इन दोनों पार्टीयो ने मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व नही दिया तो वे किसी तीसरे विकल्प का चुनाव करेंगे । अब यदि हम देखे तो कांग्रेस में उम्मीदवारो की कमी नही है तो वही भाजपा में भी काफी नाम है लेकिन आम आदमी पार्टी में एक नाम हो सकता है अज़ीम खान जो कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश सह सचिव है साथ ही सामाजिक स्तर में भी काफी सक्रिय रहते हुए पार्टी में भी काफी सक्रिय हैं ।
अब देखना है कि मुस्लिम समाज की इस मांग का कौन समर्थन करता है और इस समाज को प्रतिनिधित्व मौका कौन देता है ।



