प्रियंका को चांद दिखाने बादलों के पार ले गए निक:विराट ने अनुष्का के लिए व्रत रखा, बॉलीवुड से राजनीति तक करवा चौथ के किस्से

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
करवा चौथ का त्योहार। हाथों में छलनी, चांद का इंतजार और जीवनसाथी के साथ बिताए कुछ खास पल। त्योहार से जुड़ी यादें हर किसी के लिए खास होती हैं।जब बात सेलिब्रिटीज की आए तो इन पलों में कुछ दिलचस्प किस्से भी जुड़ जाते हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर भारतीय राजनीति की जानी-मानी हस्तियों तक, करवा चौथ मनाने के अंदाज अलग जरूर हैं, लेकिन प्यार, सम्मान और समर्पण की कहानी एक ही है।आइए, तस्वीरों और दिलचस्प किस्सों के जरिए जानते हैं कि मशहूर हस्तियां करवा चौथ कैसे
करवा चौथ की शाम थी। आसमान में चांद का इंतजार था और हर तरफ पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं की चर्चा। 2019 में विराट कोहली ने इस परंपरा में प्यार का एक नया रंग भर दिया। इस बार अनुष्का अकेले भूखी-प्यासी रहकर चांद का इंतजार नहीं कर रही थीं। विराट भी उनके साथ व्रत पर थे। दोनों ने एक-दूसरे के लिए उपवास रखा और इस खास पल को तस्वीरों में सहेज लिया। अनुष्का ने विराट को अपना ‘फास्टिंग पार्टनर’ कहा, तो विराट ने भी साथ व्रत रखने की तस्वीर साझा की। 2022 में कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद पहला करवा चौथ था। कटरीना ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, लेकिन इस कहानी का सबसे प्यारा हिस्सा यह था कि विक्की भी बिना कहे उनके साथ पूरे दिन भूखे रहे। न कोई फरमाइश, न कोई शिकायत। बस साथ निभाने का अपना-सा अंदाज।
शाम ढली, पूजा हुई और फिर शुरू हुआ चांद का इंतजार। कटरीना को लगा कि तकनीक इस मुश्किल को आसान कर देगी। उन्होंने गूगल से पूछा कि चांद कब निकलेगा। जवाब मिला- रात 8:30 बजे। दोनों ने घड़ी देखी। वक्त हुआ, लेकिन आसमान में चांद का कहीं अता-पता नहीं था। अब इंतजार थोड़ा लंबा और बेचैनी थोड़ी ज्यादा होने लगी। तभी विक्की ने मुस्कुराते हुए ऐसी बात कही, जिसने उस पल को यादगार बना दिया। उन्होंने मजाक में कहा, “चांद गूगल की बात नहीं सुनता, अपनी मर्जी से निकलता है।” परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लिए 2023 का करवा चौथ ऐसा ही एक यादगार मौका था। लेकिन इस त्योहार की उनकी कहानी में एक छोटा-सा पल ऐसा था, जिसने सबका दिल जीत लिया।
करवा चौथ पर आमतौर पर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं। लेकिन परिणीति के पहले करवा चौथ पर राघव ने इस रस्म को अपने अंदाज में खास बना दिया। उन्होंने खुद परिणीति की हथेली पर मेहंदी लगाई। जरा सोचिए, जीवनसाथी के हाथों से रची मेहंदी और उसके पीछे छिपा प्यार-उस पल की खूबसूरती किसी महंगे तोहफे से कम थोड़ी थी! रणवीर सिंह अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कभी अपने अंदाज से, कभी अपनी बातों से और कभी ऐसी छोटी-सी बात से, जो दिल छू जाए। दीपिका पादुकोण के लिए उनका करवा चौथ का अंदाज भी कुछ ऐसा ही है। साल 2021 में रणवीर अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ की शूटिंग कर रहे थे। शो के एक एपिसोड में बातचीत के दौरान उन्होंने एक ऐसा राज खोला, जिसने उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। रणवीर ने बताया कि वह दीपिका के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। कहानी में एक और प्यारी बात थी। रणवीर ने अपनी हथेली पर मेहंदी से दीपिका के नाम का पहला अक्षर ‘D’ भी लिखवाया था। जरा सोचिए, एक ऐसा शख्स जो अपने रंगीले अंदाज के लिए मशहूर है, वह अपनी हथेली पर अपने प्यार के नाम का पहला अक्षर सजाकर घूम रहा हो। यह किसी फिल्मी दृश्य से कम तो नहीं लगता! परिणीति और राघव ने अपने इस खास दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तब से दोनों के करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें उनके चाहने वालों के लिए खास आकर्षण रही हैं।
करवा चौथ की रात थी। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। सुबह से शाम हो गई, पूजा भी हो गई, लेकिन जिस चांद का इंतजार था, वह बादलों के पीछे छिपा रहा। रात के 10-11 बज गए, फिर भी आसमान साफ नहीं हुआ।अब सोचिए, दिनभर भूखी-प्यासी रहने के बाद कोई पत्नी चांद के दीदार का इंतजार कर रही हो और मौसम साथ न दे, तो मन कितना बेचैन होगा! लेकिन निक के पास इस मुश्किल का एक ऐसा हल था, जो किसी फिल्मी कहानी में ही सूझ सकता है।प्रियंका ने 2025 में बताया था कि उस करवा चौथ पर निक उन्हें अपने विमान से बादलों के ऊपर ले गए, ताकि वे चांद देख सकें और अपना व्रत खोल सकें। जमीन पर मौसम ने साथ नहीं दिया, तो निक ने आसमान में ही रास्ता खोज लिया।प्रियंका की सास हर साल उनके लिए सरगी भेजती हैं, जो करवा चौथ की सुबह व्रत रखने से पहले खाई जाती है।
शादी के बाद पहला करवा चौथ हर जोड़े के लिए खास होता है। 2024 में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए भी यह मौका यादगार बन गया। सोनाक्षी ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, लेकिन जहीर ने भी उनका साथ देने के लिए पूरे दिन कुछ नहीं खाया।चांद निकलने का इंतजार चल रहा था। इसी बीच सोनाक्षी के मन में एक सवाल आया। उन्होंने जहीर से पूछा कि आखिर उन्होंने व्रत क्यों रखा है? जहीर ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “क्योंकि अगर मैं तुम्हारे सामने खाना खाता, तो तुम मुझे मार डालती!”जहीर की इस बात पर हंसी छूटना लाजिमी था। प्यार में गंभीर वादों के साथ थोड़ी शरारत भी हो, तो रिश्ता और खूबसूरत लगने लगता है। सोनाक्षी ने इस प्यारे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “ऐसा पति ढूंढो, जो तुम्हें अकेले भूखा न रहने दे।”
करवा चौथ पर चांद का इंतजार हर उस जोड़े के लिए खास होता है, जो इस परंपरा को साथ निभाता है। लेकिन सोचिए, आप व्रत रखकर चांद का इंतजार कर रहे हों और आसमान में बादल या किसी वजह से चांद दिखाई ही न दे! शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ साल 2018 में कुछ ऐसा ही हुआ।उस साल दोनों करवा चौथ के मौके पर एक इवेंट के लिए श्रीलंका में थे। शाम ढली, रात हुई और चांद निकलने का इंतजार बढ़ता गया। रात के 9:30 बज चुके थे, लेकिन आसमान में चांद के दर्शन नहीं हुए।आखिरकार, मुंबई में मौजूद एक दोस्त ने उनकी मदद की। दोस्त ने चांद की तस्वीर भेजी और उसी तस्वीर को देखकर शिल्पा और राज ने अपना व्रत खोला। कभी-कभी अपनों की भेजी एक छोटी-सी तस्वीर भी दूर देश में बैठे लोगों के लिए कितनी बड़ी खुशी बन जाती है!



