प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

यूपी में दिवाली पर 7500 गोशालाओं में जलेंगे दीये:एक दीया गोमाता के नाम अभियान चलाएगी योगी सरकार; ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

योगी सरकार इस दीपावली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान के जरिए गो संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रदेश के 7500 से अधिक गो संरक्षण केंद्रों को दीपों से रोशन किया जाएगा। गोशालाओं में ग्रामीणों की भागीदारी से विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, युवाओं को गो संरक्षण का संकल्प दिलाने और आमजन को गो आधारित उत्पादों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देना है। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार गो आधारित उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन उत्पादों की बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। वहीं, गो उत्पादों से आकर्षक उपहार तैयार कर दीपावली पर इनके इस्तेमाल और खरीदारी को बढ़ावा देने की योजना है।

गोशालाओं में ग्रामीणों के साथ मनेगी दीपावली

दीपावली पर गोशालाओं और निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में विशेष कार्यक्रम होंगे। इनमें ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि त्योहार के साथ गोवंश संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुंचे। सरकार का प्रयास है कि गोशालाएं केवल आश्रय स्थल तक सीमित न रहें, बल्कि ग्रामीण समुदाय की सहभागिता और जागरूकता के केंद्र भी बनें।

गो उत्पादों से महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि गो आधारित उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों के जरिए तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और दीपावली पर उनकी मांग बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इन उत्पादों के निर्माण और बिक्री को भी बढ़ावा मिल सकता है।

महिलाओं और युवाओं को करेंगे जागरूक

अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं को गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। लोगों को निराश्रित गोवंश की देखभाल में सामाजिक भागीदारी की अहमियत बताने के साथ गो आधारित उत्पादों की उपयोगिता की जानकारी भी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button