क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:73,800 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक ऊपर; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है। ये 22,850 पर कारोबार कर रहा है। IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बदलाव नहीं

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों को स्थिर रखा। फेड रिजर्व ने अगले हफ्ते होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव तक ब्याज दरों में किसी भी तरह के बदलाव को टालने का फैसला किया है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक को फिलहाल महंगाई की स्थिति पर और अधिक डेटा आने का इंतजार है। फिलहाल ब्याज दर 4.00% पर बनी रहेगी।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 5,877 -127 -2.26%
निक्केई (जापान) 64,131 +177 +0.28%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 23,106 +11 +0.07%

अमेरिकी बाजार में 28 अक्टूबर को रही थी बढ़त

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 52,475 +98 +0.19%
नैस्डैक 26,550 +72 +0.27%
S&P 500 7,744 +21 +0.28%

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में ₹207 करोड़ के शेयर खरीदे

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII +643 +5,238 +72,385
FII/FPI +872 +4,537 -57,965

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

28 अक्टूबर को बाजार में गिरावट रही

Related Articles

Back to top button