प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

आमिर अब अंगद बनकर करेगा मंदिर की चौकीदारी, MP के खंडवा में पिछले दिनों 15 मुस्लिम युवक अपना चुके हिंदू धर्म

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर स्थित महादेवगढ़ मंदिर में एक और मुस्लिम युवक ने सनातन के प्रति प्रेम दिखाते हुए घर वापसी की। आमिर से अंगद बने युवक ने कहा कि मैं महादेव का चौकीदार बनना पसंद करता हूं। अब वह मंदिर की चौकीदारी करेगा।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर स्थित महादेवगढ़ मंदिर में एक और मुस्लिम युवक ने सनातन के प्रति प्रेम दिखाते हुए घर वापसी की। आमिर से अंगद बने युवक ने कहा कि मैं महादेव का चौकीदार बनना पसंद करता हूं। अब वह मंदिर की चौकीदारी करेगा।

सनातन धर्म में वापसी

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोटवाड़ा निवासी आमिर खान पेशे से चौकीदार है। आमिर ने मंदिर पहुंचकर पुजारी से सनातन धर्म में वापसी की प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर समिति के संचालक अशोक पालीवाल ने उसकी भावना का सम्मान करते हुए तत्काल आवश्यक औपचारिकताएं पूरी

मुस्लिम युवक घर वापसी

पंडित हर्ष शर्मा द्वारा दस संस्कार विधि के अनुसार आमिर का गंगाजल स्नान और मुंडन संस्कार कराया गया। इसके बाद वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन, पूजन और अग्नि प्रज्वलन की प्रक्रिया पूरी की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात आमिर खान का नामकरण संस्कार किया गया। उसका नया नाम अंगद रखा गया। मालूम हो कि महादेवगढ़ मंदिर में पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र के 15 मुस्लिम युवक घर वापसी कर चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button