छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पत्नी ने पति की हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव, घर से बदबू आने पर ऐसे हुआ खुलासा

जशपुर जिले के भिंजपुर गांव में एक भयावह घटना ने सबको हिला दिया। पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर घर के एक कोने में छिपा दिया। जब घर से दुर्गंध आने लगी तो परिजनों ने जांच की और शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान संतोष भगत (43) के रूप में हुई है।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपा दिया।

घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष भगत (43) का शव उसके घर में मिले मैरून रंग के सूटकेस से बरामद हुआ। शव को छिपाने के लिए सूटकेस को कंबल से ढंका गया था।

घटना के दौरान मृतक की बेटी मां और बाप के बीच हो रहे विवाद को मोबाइल में सुन रही थी। हालांकि उसको विवाद के दौरान पिता की हत्या की भनक नहीं मिल पाई। आरोपित पत्नी घटना को अंजाम देकर फरार हो गई है। उसकी तलाश में जशपुर पुलिस की टीम जुटी हुई है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को भिंजपुर गांव में प्रार्थी विनोद मिंज के घर में एक सूटकेस में शव होने की सूचना मिली थी।

मैरून रंग के सूटकेस में मिला शव

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक मैरून रंग के सूटकेस में मृतक संतोष भगत 43 वर्ष का शव बरामद किया गया। सूटकेस को छिपाने के लिए एक कंबल में ढंक दिया गया था। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मृतक संतोष भगत उसका छोटा भाई है और वे दोनों भिंजपुर में ही अलग-अलग घर में रहते हैं।

संतोष की शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। तीनों का विवाह होने के बाद उसकी तीनों बेटियां ससुराल में रहती है। पत्नी रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहती है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ ही दिन पूर्व आरोपित पत्नी मंगरिता भगत मुंबई से भिंजपुर लौटी थी। स्वजनों के अनुसार 8 नवंबर को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में जमकर विवाद हुआ था।

आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के दौरान ही आरोपित पत्नी ने पति संतोष की हत्या की होगी। फिलहाल मामले में दुलदुला पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 (1) के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फरार आरोपित महिला के पकड़े जाने के बाद ही कारण पता चल पाएगा। उन्होनें बताया कि आरोपिता के मुंबई भागने की आशंका को देखते हुए,एक टीम को मुंबई के लिए रवाना किया जा रहा है।

बदबू आने पर खुला हत्या का मामला

मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी। मृतक के भाई विनोद मिंज ने ग्रामीणों के साथ घर की तलाशी ली तो सूटकेस में शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।
मृतक की पत्नी मंगरिता भगत रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहती थी और कुछ दिन पहले ही भिंजपुर लौटी थी। बताया गया है कि 8 नवंबर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके दौरान हत्या की आशंकाजताई जा रही है।
मामले में प्रार्थी विनोद मिंज की शिकायत पर आरोपित पत्नी मंगरिता भगत के विरूद्व अपराध पंजिबद्व किया गया है। आरोपित पत्नी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना किया जा रहा है। उसके पकड़े जाने पर हत्या का कारण का पता चल सकेगा।”

Related Articles

Back to top button