छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:महादेव घाट में राहगीरों को धमका रहा था; पुलिस ने घेरांबदी कर पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। के महादेव घाट के पास धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को डीडी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से काले रंग का लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महादेव घाट के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर डीडी नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

तलाशी में मिला बटनदार चाकू

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मानसिंह ठाकुर उर्फ कुलदीप (21) बताया। वह रायपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से काले रंग का लोहे का धारदार बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 513/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

अड्डेबाजी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी वाली जगहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार रखने वालों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button