छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

​परिक्षेत्र रामनगर साहू समाज में ‘सावन महोत्सव एवं वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर: परिक्षेत्र रामनगर साहू समाज के युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सामुदायिक भवन (कोटा रोड, रामनगर) में ‘सावन महोत्सव एवं वृक्षारोपण’ का भव्य आयोजन किया गया।​कार्यक्रम में सावन झूला उत्सव, पारंपरिक खेल और छत्तीसगढ़ी जनउला (पहेली) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं व युवाओं ने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​मुख्य अतिथि डॉ. नीरेन्द्र साहू (अध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश साहू संघ) ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि “साहू समाज एक विशाल परिवार है। हमें एकजुट रहकर कार्य करना होगा। आगामी समय में नए व युवा पदाधिकारियों की नेतृत्व क्षमता व संगठन संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण योजनाएं लागू की जाएंगी।”

​कार्यक्रम में समाजसेवी मिथलेश साहू ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि “पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा उपहार है।” वहीं मुकेश साहू (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ शहर जिला) और निधि साहू ने युवाओं व महिलाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों व वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप साहू (कार्यकारी अध्यक्ष, शहर जिला साहू संघ, रायपुर) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ममता साहू (अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग), शशिकांत साहू (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ), दिव्या कलिहारी साहू (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ), गोपी साहू, कमलनारायण साहू, माखनलाल साहू, भोलाराम साहू (पारषद), दीपमनी राम साहू (पारषद), निर्मला मेघराज साहू, डॉ. तृष्णा साहू, खेमलाल साहू, ममता साहू, आत्माराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और युवा साथी उपस्थित रहे।

अंत में परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।

​संपर्क:
मिथलेश साहू (संयुक्त सचिव, परिक्षेत्र रामनगर साहू समाज)
मो. 79878-84808

Related Articles

Back to top button