प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स
भारत को एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड,नीरू ट्रैप शूटिंग में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नगोया, जापान–भारत ने एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को विमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वे इस इवेंट में सोना जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। उन्होंने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। टीम में आशिमा अहलावत और मनीषा कीर भी शामिल रहीं। गोल्ड चीन ने जीता। इसके अलावा, बॉक्सिंग में नरेंदर ने ब्रॉन्ज दिलाया। भारत के 2 बॉक्सर परवीन हुड्?डा और अंकुश पंघाल भी फाइनल में पहुंच गए हैं।भारत ने अब तक 5 गोल्ड सहित 47 मेडल जीते हैं। आज भारत मेडल की हाफ सेंचुरी पूरी कर सकता है।




