देहदान करने वाले दानदाता को मृत्युपरांत मिले राजकीय सम्मान – उपासने

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता ने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन देकर निवेदन किया की किसी भी व्यक्ति द्वारा अपने जीवनकाल में मृत्यु पश्चात अपना शरीर परमार्थ हेतु दान देने की घोषणा व आवश्यक कार्यवाही करना दानदाता व उनके परिवार के विशाल हृदय की महानता ब मिसाल होती है। उपासने ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया की ऐसे देह दानदाता का मृत्यु उपरांत राजकीय सम्मान के साथ देह दान की कार्यवाही सम्पन्न की जावे।
आज मेडिकल क्षेत्र में ऐसे अंगदान की महती आवश्यकता अध्ययन हेतु होती है। जिसके आधार पर अध्ययन कर कुशल डॉक्टर पढ़ कर निकलते हैं। यह कार्यवाही संदेश देने वाली जनहित कार्यवाही होगी।उपासने ने बताया की मुख्यमंत्री ने सुझाव की प्रशंसा करते हुए योग्य कार्यवाही शासन स्तर पर की जाएगी।




